Pages

Online User's

Tuesday, 28 May 2013

नई वाशरी बना रही मोनेट इस्पात का घेराव

नई वाशरी बना रही मोनेट इस्पात का घेराव
चासनाला, झरिया
पाथरडीह कोल वाशरी परिसर में नयी वाशरी के निर्माण का काम कर रही मोनेट वाशरी इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड कंपनी के कार्यालय पर मंगलवार को युवा जमसं के बैनर तले ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। तीन घंटे तक कार्यालय का घेराव कर स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार की मांग की गई।
जमसं समर्थकों का कहना था कि गांव विशेष नहीं बल्कि आसपास के सभी गांवों के जरूरतमंद लोगों को निर्माण कार्य में नियोजन दिया जाये। आंदोलनकारियों ने हंगामे के दौरान मोनेट इस्पात कंपनी के कार्यालय से कर्मियों को बाहर निकाल तालाबंद करने की कोशिश भी की। हालांकि तभी पाथरडीह थाना से पुलिस अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा जवानों के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा कर शांत किया। मोनेट इस्पात कंपनी के जीएम आर कुमार और बीसीसीएल की निर्माणाधीन नयी कोल वाशरी के इंचार्ज डी चक्रवर्ती ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। इस दौरान यह मसला उठा कि पूर्व में प्रशासन के सामने जो वार्ता हुई थी उस अनुरूप चार गांव के लोगों को काम दिया जायेगा। पर जमसं नेताओं ने दो टूक कह दिया कि आसपास रहने वाले सभी बेरोजगार ग्रामीणों को काम दें। बाद में प्रबंधन ने छह जून को वार्ता का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। आंदोलन में पप्पू सिंह, मुकेश, जगन्नाथ कुमार, विक्की सिंह, राज सिंह, पिंटू, विकास, सोहन, नीरज आदि थे।

आवास ध्वस्त करने गये अधिकारी लौटे

आवास ध्वस्त करने गये अधिकारी लौटे
धनसार : इंडस्ट्री पहाड़ी में बीसीसीएल के दो आवासों को ध्वस्त करने गये सीआइएसएफ व प्रबंधन के अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध करते हुए लौटा दिया।
रविवार को विश्वकर्मा परियोजना विस्तारीकरण को लेकर इंडस्ट्री पहाड़ी बस्ती के कुमार मांझी व छोटेलाल दास को प्रबंधन ने धनसार में आवास आवंटित किया। दोनों कर्मी आवास खाली कर रहे थे। आवास खाली होते ही प्रबंधन के अधिकारी सीआइएसएफ जवानों के साथ पहुंचे। तभी स्थानीय गैर बीसीसीएल कर्मियों ने विस्थापन कर पुनर्वास करने की मांग को लेकर विरोध कर दिया। लोगों में काफी आक्रोश था। प्रबंधन की ओर से नोडल अधिकारी एमके राय व सीआइएसएफ जवान थे। विरोध करने वालों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। स्थानीय लोगों ने जानकारी डिप्टी मेयर नीरज सिंह को दी है। स्थिति देख अधिकारी व जवान लौट आये।

बंटे 10.25 लाख के सिक्के

बंटे 10.25 लाख के सिक्के
झारखंड खबर संवाददाता, धनबाद : दि कोयलांचल अर्बन को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड करकेंद बाजार का तृतीय वित्तीय समावेशन कैंप सह सिक्का विनिमय मेला का आयोजन रविवार को धनबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय बैंक मोड़ में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक पटना के प्रबंधक अजय कुमार सिन्हा उपस्थित थे। अध्यक्षता कोयलांचल को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेश कुमार खेतान ने की। मेला में 112 खाता खोले गए। 10, 25,000 सिक्का एवं 8,50,000 की करेंसी का बंटवारा किया गया। मेला में बैंक के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मदन मोहन झा, प्रबंधक विकास कुमार सिंह चौधरी, निदेशक प्रदीप कुमार रिटोलिया, अजय कुमार अग्रवाल, मुकिम, भगवान दास चौधरी, पवन कुमार अग्रवाल आदि शामिल थे।

अभाविप का आमरण अनशन पांच से

झारखंड खबर संवाददाता, रानीश्वर : मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज के कल्याण छात्रावास से अवैध कब्जा हटाने की मांग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रानीश्वर इकाई पांच जून से आमरण अनशन करेगी। अभाविप के प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य टोटन घोष ने मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य अब्दुल रईस खान को इसकी लिखित सूचना दी। आवेदन में श्री घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा के इस क्षेत्र के अभिवंचित वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय बुद्धिजीवियों की पहल पर मयूराक्षी ग्रामीण इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज की स्थापना की गयी थी। जिला प्रशासन ने मेसो योजना के तहत यहां पिछड़ी जाति के छात्रों के लिए 50 बेड के छात्रावास का निर्माण कराया। पांच वर्ष पूर्व छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो गया लेकिन आज तक छात्रों को यह आवंटित नहीं किया गया। छात्रावास के निचले तल में पुस्तक गोदाम तो ऊपरी तल में कॉलेज शिक्षक रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिषद की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पांच जून से आमरण अनशन तय है।

ग्रामसभा मूल संवैधानिक सभा : मो.शब्बीर

ग्रामसभा मूल संवैधानिक सभा : मो.शब्बीर
झारखंड खबर संवाददाता, दुमका : ग्राम प्रधान-मांझी संगठन ने मंगलवार को इंडोर स्टेडियम में ग्रामसभा सशक्तीकरण नियमावली एवं संताल परगना काश्तकारी अधिनियम की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो.शब्बीर अहमद ने कहा कि ग्रामसभा नियमावली के अंतर्गत ग्रामसभा की कार्यवाही पुस्तिका एक ही होगी।
ग्रामसभा में लिया जानेवाला प्रस्ताव एक ही पुस्तिका में अंकित होगा। बैठकों का अलग-अलग रजिस्टर नहीं होना चाहिए। ग्रामसभा की बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में होगी। अनुसूचित क्षेत्र में मुखिया ग्रामसभा में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। ग्रामसभा मूल संवैधानिक सभा है। ग्रामसभा के कार्य एवं शक्तियों के बारे में मो.शब्बीर ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र में ग्रामसभा को विशेषाधिकार प्राप्त है। धर्म, संस्कृति एवं परंपरागत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जवाबदेही ग्रामसभा को ही है। ग्रामसभा को योजनाओं का चयन करना, वार्षिक बजट निर्माण, आय-व्यय का अभिलेख संधारण, योजनाओं की निगरानी, प्रमाणपत्र, परिपूर्णता प्रमाणपत्र, सामाजिक अंकेक्षण, स्थल चयन का क्षेत्राधिकार भी ग्रामसभा को है। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की आठ स्थायी समितियों का गठन अनिवार्य है। आठों तरह की समितियां अपने विभाग से
संबंधित कार्य करेंगी। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने कहा कि ग्राम सभा वर्ष मनाए जाने के क्रम में प्रथम चरण में प्रखंड स्तर पर जागरण का कार्य किया गया। द्वितीय चरण में प्रशिक्षण और 30 जून को संताल परगना स्तर पर दुमका में विराट रैली निकालने की तैयारी है। इसके बाद प्रखंडों के जोन स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय बैठक के बाद प्रत्येक ग्राम स्तर पर ग्राम सभा की बैठक कर आठ स्थायी समितियों का गठन किया जाएगा। शिविर में श्रीकांत मंडल, भीम सोरेन, रोबिन सोरेन, रुसो राम बास्की, इंग्लिश लाल मरांडी, गाजो कुंवर, रामजीवन सिंह, विभूति भूषण यादव, छविनाथ मंडल, राधेश्याम साह, बाल कृष्ण मांझी, मनोज यादव, मुधसूदन झा, विनय कुमार यादव, बैजनाथ मांझी, उमेश दास समेत कई प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।