धनबाद . गर्मी की दस्तक के साथ बिजली की आंख मिचौली ने शहर को बेचैन कर दिया। अलग-अलग सब स्टेशनों में ट्रिपिंग की समस्या से कुल 10 घंटे से ज्यादा समय तक शहर में बिजली गुल रही, मजेदार बात यह है कि बिजली विभाग भी बिजली कटने की जानकारी नहीं दे पा रहा है।
घंटे-घंटे बिजली के आने जाने से भी कई इलाकों के लोगों को परेशान होना पड़ा। बिजली बोर्ड और डीवीसी अलग-अलग समय पर लोडशेडिंग कर रहे हैं। इसका खामियाजा भी हीरापुर, सरायढेला, धैया, बैंक मोड़, पुराना बाजार, मनईटांड़ क्षेत्र के निवासियों को उठाना पड़ रहा है। मनईटांड़ के कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी कई हफ्तों से है। सबसे ज्यादा सरायढेला इलाके में बिजली गुल रही इनवर्टर तक बैठ गए।
डीसी के निर्देश की भी अनदेखी डीसी प्रशांत कुमार ने बिजली बोर्ड को निर्देश दिया था कि वह डीवीसी की लोडशेडिंग के समय पर ही अपनी लोडशेडिंग करे। लेकिन बिजली बोर्ड अब तक इस मामले में डीवीसी से सहमति नहीं बना सकी है। दोनों विभागों में अब तक समन्वय नहीं होने से परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
0 comments:
Post a Comment