
युवा कांग्रेस ने फूंका बिजली जीएम का पुतला
जासं, धनबाद : शहर में भीषण विद्युत संकट से गुस्साए युवा
कांग्रेसियों ने शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर विद्युत महाप्रबंधक का
पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि
अगर एक सप्ताह में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है, तो विद्युत
विभाग के खिलाफ व्यापक आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि विभागीय गड़बड़ी से जुड़ी
विस्तृत जानकारी राज्यपाल के सलाहकार को दे दी गई है। मौके पर नवीन सिंह,
गजेंद्र सिंह, सरोज सिंह, एहसान खान, संजय वर्मा, संभव सिंह, चंदन पासवान,
रवि दत्ता, अशोक वर्णवाल, राजेश सिंह, अनिल राय, महावीर महतो, इम्तियाज
खान, बहादूर, नीरज पासवान, राजु झा, सूरज, महेश गुप्ता, नागेंद्र राय,
गोपाल पाठक, अरुण पांडेय, मुन्ना तिवारी, अकबर, सफी खान, चंदन सिंह, हारुन,
योगेश, आजाद, सुजल, विक्रमाजित, वीरेंद्र बहादूर, मंगल दत्ता, रंजित
भुइयां, कशमीर सिंह, बासकीनाथ शामिल थे।
0 comments:
Post a Comment