बोकारो, बोकारो में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका परिचय
उन्होंने एक बार फिर से दे दिया है। यहां की विधि-व्यवस्था और पुलिस तंत्र
को चुनौती देते हुए अपराधियों ने बीती रात स्थानीय रेलवे ठीकेदार पप्पू
सिंह के घर धावा बोलकर उन पर फिर से जानलेवा हमला कर डाला। नगर के
सेक्टर-12बी स्थित उनके आवास (संख्या- 3072) पर कल देर रात लगभग सवा 10 बजे
अज्ञात अपराधियों ने बम फेंककर दहशत फैलाने का प्रयास किया। यह महज संयोग
ही था कि बम में विस्फोट नहीं हुआ, जिससे इस बार भी पप्पू और उनके परिवार
के सदस्य बाल-बाल बच गये। घटना के समय श्री सिंह नहाने के बाद कपड़ा फैलाने
कमरे से बाहर निकले ही थे कि इसी बीच अपराधियों ने सुतली बम फेंक दिया, जो
संयोगवश विस्फोट नहीं कर सका। सीसीटीवी कैमरे में दर्ज फुटेज में लाल कमीज
पहने एक नकाबपोश अपराधी दिखा। घटना के बाद कल रात ही नगर पुलिस उपाधीक्षक
अनिल शंकर, सेक्टर-12 थाना प्रभारी राजेश मिंज और अन्य पुलिस पदाधिकारी
सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी श्री शंकर ने मामले की जांच कर
वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस संबंध में पूछे जाने पर डीएसपी ने आज बताया
कि पप्पू ने पुलिस के सवाल-जवाब में इस हमले से पूर्व किसी भी प्रकार की
कोई धमकी नहीं मिलने की बात कही है। साथ ही इस बार सीसीटीवी कैमरे में भी
अपराधी की स्पष्ट छवि नहीं दर्ज हो सकी है।
गौरतलब है कि ठीकेदार प्रवेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह पर जानलेवा हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व गत छह फरवरी को रेलवे में ठीका मैनेज करने वाले अपराधियों ने उनके आवास पर गोलियां तड़तड़ायी थी। कहीं से घूमकर सपत्नीक घर लौटने पर अपराधियों ने फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। परंतु संयोगवश अपराधी की गोली मिस फायर कर गयी थी और अपराधी भाग निकला था। उस वक्त भी सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की तस्वीरें भी कैद हुई थीं और पुलिस ने अपराधियों तक जल्द पहुंचने का दावा करते हुए पप्पू सिंह को सुरक्षागार्ड भी मुहैया कराया था। मगर अपराधियों के बुलंद हौसले के आगे सभी सुरक्षा-व्यवस्था धरी की धरी रह गई और एक बार फिर बीती रात ठीकेदार पप्पू के घर पर बम फेंककर हमला कर दिया गया। पिछली घटना में टेंडर-विवाद कारण के रूप में उभरकर सामने आया था। जांच के क्रम में यह बात खुलकर सामने आयी थी कि नेपाल में बैठा अपराधी रेलवे में पप्पू सिंह पर ठीका नहीं डालने का दवाब बना रहा था। उस वक्त घटना के बाद मीडियाकर्मियों के सामने ही नेपाल में बैठे एक शख्स ने पप्पू को फोन कर अब भी संभल जाने की चेतावनी दी थी। इस हमले के भी गत बार के हमले से जुड़े होने की संभावना जतायी जा रही है।

0 comments:
Post a Comment