
बंटे 10.25 लाख के सिक्के
झारखंड खबर संवाददाता, धनबाद : दि कोयलांचल अर्बन को-आपरेटिव बैंक
लिमिटेड करकेंद बाजार का तृतीय वित्तीय समावेशन कैंप सह सिक्का विनिमय मेला
का आयोजन रविवार को धनबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय बैंक मोड़ में किया
गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक पटना के प्रबंधक अजय कुमार
सिन्हा उपस्थित थे। अध्यक्षता कोयलांचल को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड के
अध्यक्ष सुरेश कुमार खेतान ने की। मेला में 112 खाता खोले गए। 10, 25,000
सिक्का एवं 8,50,000 की करेंसी का बंटवारा किया गया। मेला में बैंक के
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मदन मोहन झा, प्रबंधक विकास कुमार सिंह चौधरी,
निदेशक प्रदीप कुमार रिटोलिया, अजय कुमार अग्रवाल, मुकिम, भगवान दास चौधरी,
पवन कुमार अग्रवाल आदि शामिल थे।
0 comments:
Post a Comment