Pages

Sunday, 26 May 2013

आईजी की रिपोर्ट ने खोला भेद मटकुरिया गोलीकांड में बीसीसीएल दोषी

धनबाद, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) विनय कुमार पांडे ने मटकुरिया गोलीकांड में बीसीसीएल पर भी अंगुली उठाई है। सीपी केस संख्या 2497/12 में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) धनबाद की ओर से मांगे गये प्रतिवेदन में आईजी ने बताया है कि कोल बोर्ड कालोनी, मटकुरिया के 18 आवासों को बगैर एविक्शन आर्डर (निष्कासन आदेश) के ही खाली कराने की कार्रवाई के कारण हीं गोली चलाने की स्थिति बनी। इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन जिम्मेवार प्रतीत होता है। विधायक मन्नान ने कहा कि आईजी के प्रतिवेदन में मटकुरिया गोलीकांड पर तैयार आयुक्त की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। आयुक्त की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाय। आईजी की रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि घटना के लिए बीसीसीएल दोषी है। इस कांड में आरोपी बने लोगों पर दर्ज मामले हटा लिये जायें। उन्होंने कहा कि घटना में मारे गये तीन लोगों के परिजनों को नौकरी दी जाए।

0 comments:

Post a Comment