
मासिक पंजी गुम, नहीं हुई पंचायत समिति की बैठक
झारखंड खबर संवाददाता, दुमका : प्रखंड कार्यालय परिसर में पूर्व
निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति सदस्यों की बैठक मंगलवार को होनी
थी। निर्धारित समय पर प्रमुख, उपप्रमुख एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित भी
हुए लेकिन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा मासिक बैठक पंजी नहीं
उपलब्ध कराने के कारण बैठक नहीं हो पायी। प्रमुख सुजाता देवी ने कहा कि
पंजी में उपस्थिति के साथ-साथ लिये गये प्रस्तावों का जिक्र रहता है।
कार्यालय से पंजी गुम होना कार्यालय कर्मियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह
उठा रहा है। जब तक पंजी उपलब्ध नहीं होती है तब तक बैठक नहीं होगी। इधर
बीडीओ विजय कुमार सोनी ने संबंधित पदाधिकारी को मासिक पंजी उपलब्ध कराने का
निर्देश दिया। उन्होंने प्रमुख से आग्रह किया कि पूर्व में लिये गये सभी
प्रस्तावों की कॉपी प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध है। उसी दस्तावेजों के
सहारे बैठक कर ली जाए, लेकिन पंचायत समिति सदस्य नहीं मानें। इस अवसर पर
उपप्रमुख उमाकांत राउत, जगदीश हांसदा, सुवान सोरेन, मो.शहनवाज, मनोज
हासंदा, मोनिका मरांडी, मधुलता सोरेन, फुलकुमारी देवी, बासनती किस्कू,
मनीषा चौधरी, सनातन मुर्मू, बेटका मरांडी समेत कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित
थे।
0 comments:
Post a Comment