हरिहरगंज (पलामू), जिले के नक्सल प्रभावित हरिहरगंज क्षेत्र में स्थिति
तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए पुलिस
की ओर से कई स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक
नरेन्द्र कुमार सिंह खुद हरिहरगंज में कैंप कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र को
छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस मामले को शांत कराने में जिले के
पुलिस कप्तान की भूमिका की सराहना हो रही है। कहा जा रहा है कि उनकी सूझबूझ
और त्वरित कार्रवाई से हिंसा की आग फैलने से टल गयी। पुलिस अधीक्षक ने
घटना के दो घंटे के भीतर पूरी स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।
गौरतलब है कि शनिवार को मामूली विवाद के कारण दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प और आगजनी की घटनाओं के बाद से हरिहरगंज में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस तनाव को खत्म करने और स्थायी शांति व्यवस्था कायम करने के लिए आज छत्तरपुर के एएसपी पी. मुर्गन ने दो बार दोनों समुदायों को साथ बैठाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। सुबह 10 बजे बुलायी गयी बैठक से एक समुदाय के लोग यह कहते हुए चले गये कि उनकी संख्या अभी कम है। बाद में पुन: शाम साढ़े चार बजे दोनों समुदायों की बैठक बुलायी गयी लेकिन उसी समुदाय के लोग बैठक में नहीं आये। पुलिस प्रशासन ने बैठक में उपस्थित समुदाय से शांति-व्यवस्था कायम करने में सहयोग देने की अपील की। एएसपी पी. मुर्गन ने कहा कि दूसरे समुदाय के साथ भी वह अलग से बैठेंगे और क्षेत्र में शांति और अमन का माहौल पैदा किया जायेगा। इस बीच क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव भी आज हरिहरगंज पहुंचे। उन्होंने पूरे हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शनिवार से ही कैंप कर रहे पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संयम और धैर्य बनाये रखें। इस बीच दोनों समुदायों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। जायसवाल स्टूडियो के संचालक विकास कुमार ने मो. राजा, मो. राजू, मो. बबलू और फिरोज अंसारी समेत 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। विकास की ओर से 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है। दूसरे समुदाय से डा. जन्नत हुसैन के पुत्र खुर्शीद आलम ने रिंकू सौंडिक उर्फ पंकज, विनय जायसवाल, ज्ञानप्रकाश और विकास विश्वकर्मा समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर, पुलिस ने भी अपनी ओर से दोनों समुदायों के नौ-नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। कल की घटना के विरोध में आज हरिहरगंज बाजार पूरी तरह बंद रहा। लगन का समय होने के कारण इस अघोषित बंद से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को खरीददारी के लिए पड़ोसी राज्य बिहार के अम्बा का रुख करना पड़ा।

0 comments:
Post a Comment