Pages

Tuesday, 28 May 2013

आवास ध्वस्त करने गये अधिकारी लौटे

आवास ध्वस्त करने गये अधिकारी लौटे
धनसार : इंडस्ट्री पहाड़ी में बीसीसीएल के दो आवासों को ध्वस्त करने गये सीआइएसएफ व प्रबंधन के अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध करते हुए लौटा दिया।
रविवार को विश्वकर्मा परियोजना विस्तारीकरण को लेकर इंडस्ट्री पहाड़ी बस्ती के कुमार मांझी व छोटेलाल दास को प्रबंधन ने धनसार में आवास आवंटित किया। दोनों कर्मी आवास खाली कर रहे थे। आवास खाली होते ही प्रबंधन के अधिकारी सीआइएसएफ जवानों के साथ पहुंचे। तभी स्थानीय गैर बीसीसीएल कर्मियों ने विस्थापन कर पुनर्वास करने की मांग को लेकर विरोध कर दिया। लोगों में काफी आक्रोश था। प्रबंधन की ओर से नोडल अधिकारी एमके राय व सीआइएसएफ जवान थे। विरोध करने वालों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। स्थानीय लोगों ने जानकारी डिप्टी मेयर नीरज सिंह को दी है। स्थिति देख अधिकारी व जवान लौट आये।

0 comments:

Post a Comment