Pages

Tuesday, 28 May 2013

नई वाशरी बना रही मोनेट इस्पात का घेराव

नई वाशरी बना रही मोनेट इस्पात का घेराव
चासनाला, झरिया
पाथरडीह कोल वाशरी परिसर में नयी वाशरी के निर्माण का काम कर रही मोनेट वाशरी इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड कंपनी के कार्यालय पर मंगलवार को युवा जमसं के बैनर तले ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। तीन घंटे तक कार्यालय का घेराव कर स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार की मांग की गई।
जमसं समर्थकों का कहना था कि गांव विशेष नहीं बल्कि आसपास के सभी गांवों के जरूरतमंद लोगों को निर्माण कार्य में नियोजन दिया जाये। आंदोलनकारियों ने हंगामे के दौरान मोनेट इस्पात कंपनी के कार्यालय से कर्मियों को बाहर निकाल तालाबंद करने की कोशिश भी की। हालांकि तभी पाथरडीह थाना से पुलिस अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा जवानों के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा कर शांत किया। मोनेट इस्पात कंपनी के जीएम आर कुमार और बीसीसीएल की निर्माणाधीन नयी कोल वाशरी के इंचार्ज डी चक्रवर्ती ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। इस दौरान यह मसला उठा कि पूर्व में प्रशासन के सामने जो वार्ता हुई थी उस अनुरूप चार गांव के लोगों को काम दिया जायेगा। पर जमसं नेताओं ने दो टूक कह दिया कि आसपास रहने वाले सभी बेरोजगार ग्रामीणों को काम दें। बाद में प्रबंधन ने छह जून को वार्ता का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। आंदोलन में पप्पू सिंह, मुकेश, जगन्नाथ कुमार, विक्की सिंह, राज सिंह, पिंटू, विकास, सोहन, नीरज आदि थे।
नई वाशरी बना रही मोनेट इस्पात का घेराव
चासनाला, झरिया
पाथरडीह कोल वाशरी परिसर में नयी वाशरी के निर्माण का काम कर रही मोनेट वाशरी इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड कंपनी के कार्यालय पर मंगलवार को युवा जमसं के बैनर तले ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। तीन घंटे तक कार्यालय का घेराव कर स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार की मांग की गई।
जमसं समर्थकों का कहना था कि गांव विशेष नहीं बल्कि आसपास के सभी गांवों के जरूरतमंद लोगों को निर्माण कार्य में नियोजन दिया जाये। आंदोलनकारियों ने हंगामे के दौरान मोनेट इस्पात कंपनी के कार्यालय से कर्मियों को बाहर निकाल तालाबंद करने की कोशिश भी की। हालांकि तभी पाथरडीह थाना से पुलिस अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा जवानों के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा कर शांत किया। मोनेट इस्पात कंपनी के जीएम आर कुमार और बीसीसीएल की निर्माणाधीन नयी कोल वाशरी के इंचार्ज डी चक्रवर्ती ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। इस दौरान यह मसला उठा कि पूर्व में प्रशासन के सामने जो वार्ता हुई थी उस अनुरूप चार गांव के लोगों को काम दिया जायेगा। पर जमसं नेताओं ने दो टूक कह दिया कि आसपास रहने वाले सभी बेरोजगार ग्रामीणों को काम दें। बाद में प्रबंधन ने छह जून को वार्ता का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। आंदोलन में पप्पू सिंह, मुकेश, जगन्नाथ कुमार, विक्की सिंह, राज सिंह, पिंटू, विकास, सोहन, नीरज आदि थे।

आवास ध्वस्त करने गये अधिकारी लौटे

आवास ध्वस्त करने गये अधिकारी लौटे
धनसार : इंडस्ट्री पहाड़ी में बीसीसीएल के दो आवासों को ध्वस्त करने गये सीआइएसएफ व प्रबंधन के अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध करते हुए लौटा दिया।
रविवार को विश्वकर्मा परियोजना विस्तारीकरण को लेकर इंडस्ट्री पहाड़ी बस्ती के कुमार मांझी व छोटेलाल दास को प्रबंधन ने धनसार में आवास आवंटित किया। दोनों कर्मी आवास खाली कर रहे थे। आवास खाली होते ही प्रबंधन के अधिकारी सीआइएसएफ जवानों के साथ पहुंचे। तभी स्थानीय गैर बीसीसीएल कर्मियों ने विस्थापन कर पुनर्वास करने की मांग को लेकर विरोध कर दिया। लोगों में काफी आक्रोश था। प्रबंधन की ओर से नोडल अधिकारी एमके राय व सीआइएसएफ जवान थे। विरोध करने वालों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। स्थानीय लोगों ने जानकारी डिप्टी मेयर नीरज सिंह को दी है। स्थिति देख अधिकारी व जवान लौट आये।

बंटे 10.25 लाख के सिक्के

बंटे 10.25 लाख के सिक्के
झारखंड खबर संवाददाता, धनबाद : दि कोयलांचल अर्बन को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड करकेंद बाजार का तृतीय वित्तीय समावेशन कैंप सह सिक्का विनिमय मेला का आयोजन रविवार को धनबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय बैंक मोड़ में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक पटना के प्रबंधक अजय कुमार सिन्हा उपस्थित थे। अध्यक्षता कोयलांचल को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेश कुमार खेतान ने की। मेला में 112 खाता खोले गए। 10, 25,000 सिक्का एवं 8,50,000 की करेंसी का बंटवारा किया गया। मेला में बैंक के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मदन मोहन झा, प्रबंधक विकास कुमार सिंह चौधरी, निदेशक प्रदीप कुमार रिटोलिया, अजय कुमार अग्रवाल, मुकिम, भगवान दास चौधरी, पवन कुमार अग्रवाल आदि शामिल थे।

अभाविप का आमरण अनशन पांच से

झारखंड खबर संवाददाता, रानीश्वर : मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज के कल्याण छात्रावास से अवैध कब्जा हटाने की मांग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रानीश्वर इकाई पांच जून से आमरण अनशन करेगी। अभाविप के प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य टोटन घोष ने मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य अब्दुल रईस खान को इसकी लिखित सूचना दी। आवेदन में श्री घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा के इस क्षेत्र के अभिवंचित वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय बुद्धिजीवियों की पहल पर मयूराक्षी ग्रामीण इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज की स्थापना की गयी थी। जिला प्रशासन ने मेसो योजना के तहत यहां पिछड़ी जाति के छात्रों के लिए 50 बेड के छात्रावास का निर्माण कराया। पांच वर्ष पूर्व छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो गया लेकिन आज तक छात्रों को यह आवंटित नहीं किया गया। छात्रावास के निचले तल में पुस्तक गोदाम तो ऊपरी तल में कॉलेज शिक्षक रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिषद की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पांच जून से आमरण अनशन तय है।

ग्रामसभा मूल संवैधानिक सभा : मो.शब्बीर

ग्रामसभा मूल संवैधानिक सभा : मो.शब्बीर
झारखंड खबर संवाददाता, दुमका : ग्राम प्रधान-मांझी संगठन ने मंगलवार को इंडोर स्टेडियम में ग्रामसभा सशक्तीकरण नियमावली एवं संताल परगना काश्तकारी अधिनियम की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो.शब्बीर अहमद ने कहा कि ग्रामसभा नियमावली के अंतर्गत ग्रामसभा की कार्यवाही पुस्तिका एक ही होगी।
ग्रामसभा में लिया जानेवाला प्रस्ताव एक ही पुस्तिका में अंकित होगा। बैठकों का अलग-अलग रजिस्टर नहीं होना चाहिए। ग्रामसभा की बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में होगी। अनुसूचित क्षेत्र में मुखिया ग्रामसभा में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। ग्रामसभा मूल संवैधानिक सभा है। ग्रामसभा के कार्य एवं शक्तियों के बारे में मो.शब्बीर ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र में ग्रामसभा को विशेषाधिकार प्राप्त है। धर्म, संस्कृति एवं परंपरागत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जवाबदेही ग्रामसभा को ही है। ग्रामसभा को योजनाओं का चयन करना, वार्षिक बजट निर्माण, आय-व्यय का अभिलेख संधारण, योजनाओं की निगरानी, प्रमाणपत्र, परिपूर्णता प्रमाणपत्र, सामाजिक अंकेक्षण, स्थल चयन का क्षेत्राधिकार भी ग्रामसभा को है। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की आठ स्थायी समितियों का गठन अनिवार्य है। आठों तरह की समितियां अपने विभाग से
संबंधित कार्य करेंगी। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने कहा कि ग्राम सभा वर्ष मनाए जाने के क्रम में प्रथम चरण में प्रखंड स्तर पर जागरण का कार्य किया गया। द्वितीय चरण में प्रशिक्षण और 30 जून को संताल परगना स्तर पर दुमका में विराट रैली निकालने की तैयारी है। इसके बाद प्रखंडों के जोन स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय बैठक के बाद प्रत्येक ग्राम स्तर पर ग्राम सभा की बैठक कर आठ स्थायी समितियों का गठन किया जाएगा। शिविर में श्रीकांत मंडल, भीम सोरेन, रोबिन सोरेन, रुसो राम बास्की, इंग्लिश लाल मरांडी, गाजो कुंवर, रामजीवन सिंह, विभूति भूषण यादव, छविनाथ मंडल, राधेश्याम साह, बाल कृष्ण मांझी, मनोज यादव, मुधसूदन झा, विनय कुमार यादव, बैजनाथ मांझी, उमेश दास समेत कई प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

मासिक पंजी गुम, नहीं हुई पंचायत समिति की बैठक

मासिक पंजी गुम, नहीं हुई पंचायत समिति की बैठक
झारखंड खबर संवाददाता, दुमका : प्रखंड कार्यालय परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति सदस्यों की बैठक मंगलवार को होनी थी। निर्धारित समय पर प्रमुख, उपप्रमुख एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित भी हुए लेकिन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा मासिक बैठक पंजी नहीं उपलब्ध कराने के कारण बैठक नहीं हो पायी। प्रमुख सुजाता देवी ने कहा कि पंजी में उपस्थिति के साथ-साथ लिये गये प्रस्तावों का जिक्र रहता है। कार्यालय से पंजी गुम होना कार्यालय कर्मियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह उठा रहा है। जब तक पंजी उपलब्ध नहीं होती है तब तक बैठक नहीं होगी। इधर बीडीओ विजय कुमार सोनी ने संबंधित पदाधिकारी को मासिक पंजी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रमुख से आग्रह किया कि पूर्व में लिये गये सभी प्रस्तावों की कॉपी प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध है। उसी दस्तावेजों के सहारे बैठक कर ली जाए, लेकिन पंचायत समिति सदस्य नहीं मानें। इस अवसर पर उपप्रमुख उमाकांत राउत, जगदीश हांसदा, सुवान सोरेन, मो.शहनवाज, मनोज हासंदा, मोनिका मरांडी, मधुलता सोरेन, फुलकुमारी देवी, बासनती किस्कू, मनीषा चौधरी, सनातन मुर्मू, बेटका मरांडी समेत कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कृषक मित्रों की भूमिका अहम : संजीव

कृषक मित्रों की भूमिका अहम : संजीव
संदीप संवाददाता, बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को आत्मा के तत्वावधान में प्रखंड के कृषक मित्रों की कार्यशाला हुई। अध्यक्षता बीडीओ संजीव कुमार ने की। बैठक में उपस्थित कृषक मित्रों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि खरीफ फसल के लिए कृषि ऋण के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक मात्र 80 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गत वर्ष कुल आठ हजार केसीसी आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 4000 आवेदक को ऋण उपलब्ध कराया गया था। उन्होंने सात जून तक आवेदन जमा करने को कहा।
उन्होंने उपस्थित प्रत्येक कृषक मित्र को कम से कम 100 कृषि ऋण का आवेदन जमा कराने का निर्देश दिया। श्री कुमार ने कहा कि इस वर्ष कुल 10 हजार कृषि ऋण का आवेदन भेजने का लक्ष्य तय है। आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक भोलानाथ राम ने कृषक मित्रों को श्रीविधि से धान की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित करने को कहा। वहीं खरीफ फसल में मकई, अरहर, मूंग, उड़द एवं सब्जियों की खेती करने पर जोर दिया। इस मौके पर झनकपुर पंचायत के मुखिया शिवशंकर हेम्ब्रम, प्रखंड सलाहकार समिति के अध्यक्ष ब्रहमदेव राय, एसएमएस अमित कुमार, कृषक मित्र गीता देवी, आरती देवी, रेखा देवी, अशोक कुमार ठाकुर, संतोकी राय, पंखी देवी, श्यामा देवी, महादेव यादव, प्रसादी मंडल, हरदयाल महतो, बम शंकर झा, छेदी दर्वे, रामशंकर राय आदि मौजूद थे।

एकजुट होकर लड़ें अधिकार की लड़ाई : दामोदर

एकजुट होकर लड़ें अधिकार की लड़ाई : दामोदर
संदीप संवाददाता, दुमका : मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह मेलर ने कहा कि हक व अधिकार से वंचित समुदाय के लोगों को एकजुट होकर लड़ना होगा।
श्री मेलर मंगलवार को प्रमंडलस्तरीय समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार के समक्ष अपने हक व अधिकार के लिए बेमियादी आंदोलन करना होगा। 11 जून को आहूत झारखंड बंद को पूर्ण सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समुदाय के लोग इसकी तैयारी में जुट जाएं। बैठक में राजेन्द्र सिंह मेलर, विश्वनाथ ईश्वर मेलर, सावित्री मेलर, किशुन सिंह मेलर, बुधन राज मेलर, बीरबल सिंह मेलर, अकलू राय मेलर, लक्ष्मी सिंह मेलर, विनोद राणा मेलर, प्रकाश राय मेलर, मनमोहन राय मेलर समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो 12 को घेराव

जासं, दुमका : झारखंड विकास अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहरी क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायत उपायुक्त से की है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो.जमील अख्तर ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर कहा कि भीषण गर्मी में भी विभाग बिजली आपूर्ति करने में मनमानी कर रहा है। बिजली विभाग के क्वाटर में एक तरफ जहां निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं शहरी क्षेत्र में लोडशेडिंग कर बिजली दी जाती है। रात में आपूर्ति और भी बदतर हो जाती है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने शहरी क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है। कहा कि 10 जून तक बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो मोर्चा 12 को जीएम कार्यालय का घेराव करेगा।

नप बोर्ड की बैठक में चार प्रस्तावों पर मुहर

नप बोर्ड की बैठक में चार प्रस्तावों पर मुहर
 दुमका : नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को बोर्ड की बैठक अध्यक्ष अमिता रक्षित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चर्चा के लिए पांच प्रस्ताव लाये गये। वित्तीय वर्ष 2013-14 के प्रस्तावित बजट की कॉपी सभी पार्षदों को उपलब्ध करायी गयी। 31 मई को पुन: होनेवाली बैठक में इसे पारित करने की संभावना है। बैठक में उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल, कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत के अलावा कई पार्षद उपस्थित थे।
नीलाम होगी नप की बेकार सामग्री
बोर्ड की बैठक में नगर परिषद कार्यालय की अनुपयोगी सामग्री का सर्वे कर नीलामी कराने का प्रस्ताव लाया गया। पार्षदों ने कहा कि अनुपयोगी सामग्री की नीलामी के लिए पूर्व में कई बार प्रस्ताव पारित किया गया जिसकी जिम्मेवारी सतीश चंद्र हाड़ी को दी गयी थी लेकिन उनके स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्री हाड़ी को सात दिनों के अंदर सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गयी। इस पर पार्षद तरुण कुमार साहा ने कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत से नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की जिसका समर्थन दो पार्षदों ने किया।
एक जेसीबी व एक हाइड्रोलिक ट्रैक्टर की होगी खरीद
बैठक में शहर की सफाई के लिए एक जेसीबी, एक हाइड्रोलिक ट्रैक्टर एवं एक ट्रैक्टर डाला खरीदने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी को अधिकृत किया गया। खरीदारी के लिए तीन दिनों के अंदर कोटेशन आमंत्रित करने की बात कही गयी।
जाली से ढंके जाएंगे नाले
बैठक में आवश्कतानुसार पीसीसी एवं आरसीसी से नाला निर्माण का निर्णय लिया गया है। वहीं सभी नये एवं पुराने नालों को आरसीसी स्लैब एवं जाली से ढंकने का निर्णय लिया गया।
अब चापाकलों में लगेंगे पीवीसी
पाइप
चापाकलों में प्रयुक्त होने वाले जीआइ पाइप के बदले अब पीवीसी पाइप लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं कनेक्टिंग राड के स्थान पर अब बीएस कनेक्टिंग राड लगाने पर भी सहमति बनी। सामग्री क्रय हेतु तीन दिनों के अदंर निविदा निकालने की बात कही गयी।

मांगों पर नहीं हुई कार्रवाई तो आंदोलन

मांगों पर नहीं हुई कार्रवाई तो आंदोलन
 जामा : प्रखंड के मोहुलबोना पंचायत भवन में मंगलवार को झारखंड मुखिया महासभा की बैठक हुई। अध्यक्षता कृष्णा सोरेन ने की। इसमें सर्वसम्मति से पेसा एक्ट के तहत सभी अधिकार पंचायतों को सौंपने, इंदिरा आवास योजना एवं गरीबों के लिए संचालित सभी योजनाएं पंचायतों के अधीन करने, पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत नियमावली के अंतर्गत प्राप्त सभी संवैधानिक अधिकार अविलंब देने, उपमुखिया का मानदेय बढ़ाने, एसपीटी एक्ट एवं सीएनटी एक्ट को सख्ती से लागू करने एवं आदिवासियों की हड़पी जमीन वापस करने समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष श्री सोरेन ने कहा कि महासभा की मांगों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष रेखारानी टुडू, सह सचिव राशेशल मुर्मू, मुखिया महारानी पावरिया, चुनकी देवी, सुनीता मरांडी, अनिता मरांडी, कल्पना देवी, संटू मरांडी, बंगाली पुजहर, शकुंतला देवी, मकलू हेम्ब्रम, अर्जुन मुर्मू, विभिषण मुर्मू आदि उपस्थित थे।

बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
संवाद सहयोगी जामा : जामा प्रखंड के कन्यादान भवन में मंगलवार को प्रखंड प्रभारी बाबूराम हांसदा की अध्यक्षता में प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। इसमें पंचायत प्रभारियों का चयन किया गया तथा संगठन विस्तार एवं ग्राम स्तर पर ग्राम समिति का गठन करने का संकल्प लेते हुए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। मौके पर नवाडीह पंचायत के छोटू मुर्मू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में चन्द्रशेखर सोरेन, कन्हाई देहरी, राजेश कुमार साह, सीताराम राउत, रूबीलाल हेम्बरम, महेन्द्र मंडल, अजय कुमार, उज्जवल सेन, टिंकू यादव, राजेश मरांडी, निरंजन सोरेन, राज कुमार सोरेन, जोसेफ मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Monday, 27 May 2013

तस्वीरों में देखिए क्या हुआ ऐसा जो SP साहब को खुद चलाना पड़ गया रिक्शा!

रांची। रिक्शा, ठेला और साइकिल चालक बाई ओर रोड के सबसे किनारे कतारबद्ध होकर एक लाइन में चलें। रिक्शा चालक सड़क की बाई ओर सड़क के किनारे रिक्शा खड़ी करें। कुछ ऐसे ही स्लोनगन लिखे तख्तियों के साथ सोमवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी अलर्बट एक्का चौक में नजर आ रहे थे।
मौका था रिक्शा चालकों के लिए ट्रैफिक विभाग द्वारा रिक्शा, ठेला और साईकिल चालकों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक राजीव रंजन, थाना प्रभारी कौशलेंद्र झा समेत विभाग के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

कभी भी यहां हो सकता है बड़ा हादसा, खतरे को दावत दे रही हैं ट्रेनें

रांची. रांची स्टेशन पर आगजनी की लगातार दो बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन लाखों की संपत्ति जल चुकी है। इसके बाद भी रेल प्रशासन आग से बचने के उपाय नहीं कर रहा है। इस वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। रांची से खुलने और गुजरने वाली ट्रेनों में खुले में लटक रहे बिजली के तार हर वक्त खतरे को दावत देते दिख रहे हैं। इसके अलावा रांची स्टेशन पर भी कई जगह शॉर्ट सर्किट का खतरा मंडरा रहा है।   
 
मालगाड़ी के इंजन में लगी थी आग : शॉट सर्किट की वजह से बीते चार अप्रैल को रांची स्टेशन खाक होने से बच गया था। शॉट सर्किट की वजह से कोयला लदी मालगाड़ी के इंजन की बैटरी में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लग गए। उस दिन पूरा यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया था।
 
 इसके अलावा बीते शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर तीन की पटरियों पर बिछे केबल में आग लग गई थी। समय पर आग पर काबू पा लिया गया। वरना प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी रांची पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस जल जाती है।
 
पैसेंजर ट्रेनों का हाल बुरा
सबसे अधिक खतरा रांची से खुलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में है। रांची-धनबाद पैसेंजर, गरबेता पैसेंजर, हटिया-खड़गपुर पैसेंजर की बोगियों की हालत बदतर हो चुकी हैं। जहां-तहां बिजली के नंगे तार लटक रहे हैं। जिनके आसपास पानी का नल भी है। कई जगहों पर पंखों के ऊपर तार लटकते दिख जाएंगे। इन खतरों पर बिजली विभाग की नजर नहीं जाती है।

CBSE 12th result: धनबाद के अतुल स्टेट टॉपर, 45 हजार को 90% से ज्यादा अंक

रांची. सीबीएसई की 12वीं क्लास का रिजल्ट सोमवार की सुबह घोषित कर दिया गया। रांची के सुरेंद्र नाथ सेंटेनरी स्कूल की छात्रा सुकन्या प्रियदर्शनी और इसी स्कूल के रचित जालान ने 96.8 फीसदी अंक लाकर पूरे रांची में साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। 
 
दूसरे स्थान पर 96.6 फीसदी अंक के साथ जेवीएम श्यामली के सृजन सिंह, अतुल और बाल कृष्णा रहे हैं। 96.4 फीसदी अंक लाकर जेवीएम श्यामली के पीयूष चंद्रा, डीपीएस की कोमल अविनाश ने 96.4 फीसदी अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान लाया है। कॉमर्स में डीपीएस के अविनाश ने 96.4 फीसदी अंक लाकर जिले में पहला स्थान लाया है। शेष पेज 15 पर
 
डॉक्टर बनकर सेवा करूंगी
सुकन्या प्रियदर्शनी ने 96.8 फीसदी अंक (साइंस) के साथ रांची में पहला स्थान प्राप्त किया है। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल की यह छात्रा अच्छा डॉक्टर बनकर आम लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना चाहती है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को देती है।
 
दो घंटे की पढ़ाई भी काफी : रचित
 
सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के ही छात्र रचित जालान ने 12वीं साइंस में 96.8 फीसदी अंक लाकर सुकन्या ने भी शहर में पहला स्थान प्राप्त किया है। रचित इंजीनियर बनना चाहता है। उसने जेईई मेंस कंप्लीट किया है। रचित के पिता अमिताभ और माता नीति इस सफलता से खुश हैं।
 
आईएएस बनना चाहता है अतुल
स्टेट टॉपर अतुल (९७.८ फीसदी अंक) आईएएस बनना चाहता है। उसने सफलता का श्रेय पिता अशोक वर्णवाल और मां मंजू देवी को दी है। अतुल ने बताया कि उसके पिता दैनिक मजदूरी करते हैं। वह एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में जाकर परिवार और देश का नाम रोशन करना चाहता है।
 
12वीं के अंक खास 
इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंक का आईआईटी परीक्षा देने वाले छात्रों के काफी महत्व है। 12वीं के अंक को जेईई में अहमियत दी जाएगी। इस परीक्षा के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए टॉप 20 पर्सेटाइल का स्कोर 391 होगा। जबकि ओबीसी के लिए ३८९, अनुसूचित जाति के लिए ३५क् और अनुसूचित जनजाति के लिए ३३८ होगा। 
 
हम बतांएगे इंटरमीडिएट व टेट का  रिजल्ट 
झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट व टेट के नतीजे मंगलवार को 11 बजे गवर्नर डॉ. सैयद अहमद जारी करेंगे। रिजल्ट बताने के लिए दैनिक भास्कर कार्यालय में दिन के १२ बजे से रात ८ बजे तक खास व्यवस्था की गई है। छात्र फोन कर रिजल्ट जान सकते हैं। नंबर है :
 0651-3048060 और 0651-3048061
 
87640  को कंपार्टमेंट 
इस साल 87 हजार 640 बच्चों को कंपार्टमेंट मिली है। इस बार पूरक परीक्षा में बैठने की संभावना 5 से घटाकर 3 कर दी गई है। आवेदन की तारीख 21 जून और विलंब शुल्क के साथ 29 जून है। कंपार्टमेंट परीक्षा 16 जुलाई को होगी। 
 
रांची के टॉप 10
 
साइंस
1. सुकन्या, सुरेंद्र नाथ 96.8%
1. रचित, सुरेंद्र नाथ 96.8%
2. सृजन, जेवीएम 96.6%
2. अतुल, जेवीएम 96.6%
2. बाल कृष्णा, जेवीएम 96.6%
3. पियूष चंद्रा,जेवीएम 96.4%
3. कोमल, डीपीएस 96.4%
4. सयन, डीपीएस 96.2%
4. निखिल, जेवीएम 96.2%
4. भव्या, डीपीएस 96.2%
4. रचना, जेवीएम 96.2%
4.संचिता, जेवीएम 96.20%
5. मनतव्य, जेवीएम 96%
5. एस अतहर, जेवीएम 96%
5. अमित,आक्सफोर्ड 96%
5.शुभम गोयल, डीपीएस 96%
5. अजमन समद, डीपीएस 96%
5. अजनिबा कुंडू, डीपीएस 96%
5. अमित,आक्सफोर्ड 96%
6. विवेक, जेवीएम 95.8%
6 आयुषी, जेवीएम 95.8%
6.कृष्णा , जेवीएम 95.8%
6.अनिमेश, जेवीएम 95.8%
6. स्वाति, जेवीएम 95.8%
6. रोहित झा, जेवीएम 95.8%
6.सृष्टि प्रिया, जेवीएम 95.8%
6. अमनदीप, जेवीएम 95.8%
6.ऐश्वर्या, डीपीएस 95.8%
6.कृष्ण, जेवीएम, 95.8%
7.शशांक, जेवीएम 95.6%
7. नीतिश, आक्सफोर्ड 95.6%
7. विश्वदीप, डीपीएस 95.6%
7. प्राची, जेवीएम 95.6%
7.राहुल, ब्रिजफोर्ड 95.6%
7. अनिकेत, डीपीएस 95.6%
8. सुकन्या, जेवीएम 95.6%
8. अभिषेक, जेवीएम 95.4%
8. क्यूब, डीएवी गांधी. 95.4%
8. अनन्या,डीएवी हेहल 95.4%
8. संपूर्ण, डीपीएस 95.4%
8.देबमिता, डीपीएस 95.4%
8. हर्ष, डीपीएस 95.4%
9. रहमान हैदर, डीपीएस 95.2%
9. चंदन, डीपीएस 95.2%
9. शांभवी, डीपीएस 95.2%
9. प्रेम कुमार, डीपीएस 95.2%
9. ज्वाय, डीएवी क.देव 95.2%
9. अंकित, आर्मी स्कूल 95.2%
9. ऋषभ, डीएवी बरि. 95.2%
10. प्रिंस, डीएवी गांधी.  95%
10. समीर, कुमार महतो 95%
10. उशैद अनवर, 95%
कॉमर्स 
1. अविनाश, डीपीएस 96.4%
2. आयुषी, डीपीएस 96.0%
3. रुचिका, सुरेंद्र नाथ 95.8%
3. मानसी, सुरेंद्र नाथ 95.8%
3. लवली, ब्रिजफोर्ड 95.8%
4. मेघाली, ब्रिजफोर्ड 95.6%
5.सलोना, डीपीएस 95.4%
6. रोहा खुर्शीद, डीपीएस 95.2%
6. संकेत, डीएवी हे हल 95.2%
7.सिद्धि, डीपीएस 95.0%
7. कविता, डीपीएस 95.0%
7. सृष्टि, डीपीएस 95.0%
7. ऐश्वर्या, जेवीएम 95.0%
8.ललित, डीपीएस 94.8%
9. सन्नी, डीएवी हेहल 94.6%
9. शुभम, डीएवी हेहल 94.6%
9. निखिल, डीएवी हेहल 94.6%
9. अजय, डीएवी हेहल 94.4%
9. ए गुप्ता, डीपीएस 94.4%
9. स्वाति, डीपीएस 94.4%
10. स्मृति, डीएवी गांधी. 93.6%
10. ऋषभ, डीएवी हेहल 93.6%
 
आर्ट्स 
1. आयुषी, जेवीएम 95.6%
2. अभिजीत, जेवीएम 94%
3. आकांक्षा, जेवीएम 93.2%
4. रिया, जेवीएम 91.8%
5. नवोनिता, जेवीएम 91.4%
5. नवीन, केवी हिनू 91.4%
6. ऐश्वर्या, जेवीएम 90.8%
7. समीरा, जेवीएम 89.4%
8. ईशान, जेवीएम 89%
9. निहारिका जेवीएम 88.8%
10 अन्नु, जेवीएम 88.6
 
डीएवी आलोक का परचम
इस वर्ष स्कूल से 151 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से 142 छात्र सफल रहे। विद्यालय में विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान पर 87प्रतिशत अंक के साथ सौरभ अभिषेक रहे। द्वितीय स्थान पर 76 .6 प्रतिशत अंक के साथ मोनी सिंह एवं तृतीय स्थान पर 75.8 प्रतिशत अंक के साथ शुभाश्री रहीं।
 
वाणिज्य संकाय में 86 प्रतिशत अंक लाकर अनामिका, 65 प्रतिशत अंक के साथ उज्‍जवल व 61 प्रतिशत अंक के साथ पल्लवी क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि स्कूल का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में काफी अच्छा रहा। आगे और अच्छा करने की कोशिश करेंगे।

देवघर के डढ़वा नदी पर धड़ल्ले से जारी है बालू का उठाव






डढ़वा नदी पुल
देवघर के डढ़वा नदी पर धड़ल्ले से जारी है बालू का उठाव (फाइल फोटो)
रोक के बावजूद देवघर के डढ़वा नदी पुल के पास से धड़ल्ले से बालू का उठाव हो रहा है.
शहर के बीचो-बिच नियमो की धज्जियाँ उड़ रही है और प्रशासन चुप है.
मामला बेहद दिलचस्प है, झारखंड में देवघर के डढ़वा नदी पुल से बालू उठाव की वजह से देवघर का जसीडिह का लाइफ लाइन पुल दो साल पहले भर-भरा कर गिर गया था.
उस स्थान के इर्द-गिर्द से बालू का धड़ल्ले से उठाव हो रहा है, जबकि अब नया पुल बन रहा है, बगल में रेलवे पुल भी है.
रोक के बावजूद, अवैध रूप से बालू के उठाव से जहाँ राजस्व की हानि हो रही है. वही, इसका असर पेय जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है.
जब मामले का खुलासा हुआ और अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी गई तो कार्रवाई की बात की जा रही है. दो साल पुरानी डढ़वा नदी पर बना पुल भर-भरा कर गिर गया.
मामले की जब जांच हुई तो बात सामने आई की इस पुल के इर्द-गिर्द बालू का उठाव हो रहा था. इसके बाद प्रशासन ने बालू उठाव पर रोक लगा दी, लेकिन नदी पर उसी जगह एक नया पुल बन रहा है.
लेकिन मनमानी देखिये, ये इस नदी से बालू ही नहीं निकाल रहे है बल्कि इसके खनन के लिए बाकायदा जेपीसी का भी इस्तेमाल कर रहे है और सिर्फ देढ्वा नदी पर बनाने वाला पुल से ही नहीं कई और भी सरकारी कामों में यहाँ से दर्जनों ट्रैक्टर बालू का उठाव हो रहा है.
बालू उठाव 100 मीटर के दूरी पर हो रहा है और अब डढ़वा नदी तालाब का रूप ले चुका है.
दूसरी सबसे अहम् बात यह है कि इस नदी से देवघर शहर को पानी का सप्लाई होता है. लिहाज पूर्व डीसी ने उन सभी जगहों से बालू उठाव पर रोक लगा रखी है.जहाँ से भी पानी का सप्लाई होती है वहां से बालू उठाव पर रोक रहेगी.
लगातार बालू चोरी के बाद जब इस मामले की तफ्तीश की गई और बाद में आला अधिकारियों तक बात पहुंचाई गई तो डीडीसी ने देवघर के सीओ को इसकी रोकथाम के आदेश दिये.
साथ ही कहा कि ये गलत है और इससे सरकारी राजस्व का भी नुकसान है और काम भी नियम के विरुद्ध है.
डीडीसी के आदेश के बाद सीओ ने भी मामले की गंभीरता को स्वीकार किया और तुरंत बालू उठाव पर रोक लगा दी थी.
देवघर की जनता भी मानती है कि एक बार ये पुल सिर्फ बालू उठाव के कारण ही गिरा है. वही कार्य फिर से हो रहा है. ऐसे में दोषियों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए. वहीं राज्यपाल से भी इस मामले की जांच करने की मांग की है.

Sunday, 26 May 2013

राज्य सरकार राजस्व वसूली पर हुई गंभीर

जादूगोड़ा (पूर्वी सिंहभूम), झारखण्ड सरकार राजस्व वसूली को लेकर काफी गंभीर है। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा अन्तर्गत बड़शोल चेकपोस्ट में हो रही राजस्व की चोरी को रोकने व वसूली बढ़ाने को लेकर राज्यपाल के सलाहकार मधुकर गुप्ता तथा के विजय कुमार ने आज इस चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने झोपड़ीनुमा इस चेकपोस्ट का कायाकल्प करने व उसे अमली जामा पहनाने हेतु उपायुक्त हिमानी पाण्डेय से विचार- विमर्श भी किया। राज्यपाल के सलाहकार वैसी जगह चेकपोस्ट का निर्माण करने के पक्षधर हैं, जहां से दो राज्यों बंगाल व उड़ीसा की ट्रैफिक झारखण्ड होकर गुजरती है, ताकि एक ही चेकपोस्ट से दो राज्यों से आनेवाले वाहनों से राजस्व की वसूली सम्भव हो सके। यही वजह है कि बड़शोल चेकपोस्ट का निरीक्षण करने के बाद राज्यपाल के सलाहकार बहरागोड़ा चौक पर भी रूके, लेकिन जमीन की किल्ल्त ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ज्ञातव्य है कि चेकपोस्ट के बहरागोड़ा में नहीं होने की वजह से उड़ीसा से झारखण्ड होते हुए बंगाल जाने वाले वाहनों से झारखंड को राजस्व का प्राप्ति नहीं हो रही है और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान प्रतिमाह हो रहा है। वहीं बंगाल से झारखण्ड आने वाले वाहनों से बड़शोल चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली से भी सरकार को राजस्व चोरी का घाटा उठाना पड़ रहा है। बहरहाल अब देखना यह है कि राज्यपाल के सलाह मधुकर गुप्ता तथा के विजय कुमार के इस दौरे के बाद सरकार टोल टैक्स वसूली के लिए के लिए क्या कारगर कदम उठा रही है।

हरिहरगंज में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में

हरिहरगंज (पलामू), जिले के नक्सल प्रभावित हरिहरगंज क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए पुलिस की ओर से कई स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह खुद हरिहरगंज में कैंप कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस मामले को शांत कराने में जिले के पुलिस कप्तान की भूमिका की सराहना हो रही है। कहा जा रहा है कि उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से हिंसा की आग फैलने से टल गयी। पुलिस अधीक्षक ने घटना के दो घंटे के भीतर पूरी स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।
गौरतलब है कि शनिवार को मामूली विवाद के कारण दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प और आगजनी की घटनाओं के बाद से हरिहरगंज में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस तनाव को खत्म करने और स्थायी शांति व्यवस्था कायम करने के लिए आज छत्तरपुर के एएसपी पी. मुर्गन ने दो बार दोनों समुदायों को साथ बैठाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। सुबह 10 बजे बुलायी गयी बैठक से एक समुदाय के लोग यह कहते हुए चले गये कि उनकी संख्या अभी कम है। बाद में पुन: शाम साढ़े चार बजे दोनों समुदायों की बैठक बुलायी गयी लेकिन उसी समुदाय के लोग बैठक में नहीं आये। पुलिस प्रशासन ने बैठक में उपस्थित समुदाय से शांति-व्यवस्था कायम करने में सहयोग देने की अपील की। एएसपी पी. मुर्गन ने कहा कि दूसरे समुदाय के साथ भी वह अलग से बैठेंगे और क्षेत्र में शांति और अमन का माहौल पैदा किया जायेगा। इस बीच क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव भी आज हरिहरगंज पहुंचे। उन्होंने पूरे हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शनिवार से ही कैंप कर रहे पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संयम और धैर्य बनाये रखें। इस बीच दोनों समुदायों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। जायसवाल स्टूडियो के संचालक विकास कुमार ने मो. राजा, मो. राजू, मो. बबलू और फिरोज अंसारी समेत 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। विकास की ओर से 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है। दूसरे समुदाय से डा. जन्नत हुसैन के पुत्र खुर्शीद आलम ने रिंकू सौंडिक उर्फ पंकज, विनय जायसवाल, ज्ञानप्रकाश और विकास विश्वकर्मा समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर, पुलिस ने भी अपनी ओर से दोनों समुदायों के नौ-नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। कल की घटना के विरोध में आज हरिहरगंज बाजार पूरी तरह बंद रहा। लगन का समय होने के कारण इस अघोषित बंद से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को खरीददारी के लिए पड़ोसी राज्य बिहार के अम्बा का रुख करना पड़ा।

बदलेगा धनबाद में रिंग रोड का रास्ता

धनबाद, धनबाद रिंग रोड के रास्ते में थोड़ा बदलाव किया गया है। जीटी रोड (राजमार्ग-2) के नैरोडीह मोड़ (निरसा) से शुरू होकर तोपचांची के कोटालअड्डा तक प्रस्तावित रिंग रोड बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया से भी गुजरेगा।
बीसीसीएल के अनुसार गोविंदपुर से आकाशकिनारी (3.5 किलोमीटर) का क्षेत्र फायर जोन में है। प्रस्तावित रास्ते में बीसीसीएल की चार खदानों पर भी प्रभाव पड़ रहा था। इस कारण प्रस्तावित सड़क के रास्ते में थोड़ा परिवर्तन का सुझाव बीसीसीएल ने दिया था। डीसी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नये रास्ते के प्रस्ताव को स्वीकर कर लिया गया। एक माह के अंदर सर्वे कर अंतिम रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी जायेगी। बीस जून को इस रिंग रोड की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की जायेगी। शनिवार की बैठक में बीसीसीएल, सिंफर, राष्ट्रीय राजमार्ग के वरीय अधिकारी भी मौजूद थे। धनबाद में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा वैकल्पिक सड़क बनाने के उद्देश्य से धनबाद रिंग रोड को मंजूरी दी गयी है। इसे राज्य व केंद्र सरकार की मंजूरी भी मिल गयी है। 52.3 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने के लिए 1050 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। रिंग रोड का रूट नैरोडीह (निरसा), सिंदुरपुर (बलियापुर) पहाड़ंपुर, भूलनबरारी, जामाडोबा, नावाटांड, मुनीडीह, पुटकी (राजमार्ग 32), वानडीह, गोविंदपुर मालकेरा, आकाशकिनारी, कोटाल अड्डा, राजमार्ग टू (तोपचांची) से गुजरेगा।

रेलवे ठीकेदार पप्पू पर फिर जानलेवा हमला

बोकारो, बोकारो में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका परिचय उन्होंने एक बार फिर से दे दिया है। यहां की विधि-व्यवस्था और पुलिस तंत्र को चुनौती देते हुए अपराधियों ने बीती रात स्थानीय रेलवे ठीकेदार पप्पू सिंह के घर धावा बोलकर उन पर फिर से जानलेवा हमला कर डाला। नगर के सेक्टर-12बी स्थित उनके आवास (संख्या- 3072) पर कल देर रात लगभग सवा 10 बजे अज्ञात अपराधियों ने बम फेंककर दहशत फैलाने का प्रयास किया। यह महज संयोग ही था कि बम में विस्फोट नहीं हुआ, जिससे इस बार भी पप्पू और उनके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गये। घटना के समय श्री सिंह नहाने के बाद कपड़ा फैलाने कमरे से बाहर निकले ही थे कि इसी बीच अपराधियों ने सुतली बम फेंक दिया, जो संयोगवश विस्फोट नहीं कर सका। सीसीटीवी कैमरे में दर्ज फुटेज में लाल कमीज पहने एक नकाबपोश अपराधी दिखा। घटना के बाद कल रात ही नगर पुलिस उपाधीक्षक अनिल शंकर, सेक्टर-12 थाना प्रभारी राजेश मिंज और अन्य पुलिस पदाधिकारी सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी श्री शंकर ने मामले की जांच कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस संबंध में पूछे जाने पर डीएसपी ने आज बताया कि पप्पू ने पुलिस के सवाल-जवाब में इस हमले से पूर्व किसी भी प्रकार की कोई धमकी नहीं मिलने की बात कही है। साथ ही इस बार सीसीटीवी कैमरे में भी अपराधी की स्पष्ट छवि नहीं दर्ज हो सकी है।
गौरतलब है कि ठीकेदार प्रवेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह पर जानलेवा हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व गत छह फरवरी को रेलवे में ठीका मैनेज करने वाले अपराधियों ने उनके आवास पर गोलियां तड़तड़ायी थी। कहीं से घूमकर सपत्नीक घर लौटने पर अपराधियों ने फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। परंतु संयोगवश अपराधी की गोली मिस फायर कर गयी थी और अपराधी भाग निकला था। उस वक्त भी सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की तस्वीरें भी कैद हुई थीं और पुलिस ने अपराधियों तक जल्द पहुंचने का दावा करते हुए पप्पू सिंह को सुरक्षागार्ड भी मुहैया कराया था। मगर अपराधियों के बुलंद हौसले के आगे सभी सुरक्षा-व्यवस्था धरी की धरी रह गई और एक बार फिर बीती रात ठीकेदार पप्पू के घर पर बम फेंककर हमला कर दिया गया। पिछली घटना में टेंडर-विवाद कारण के रूप में उभरकर सामने आया था। जांच के क्रम में यह बात खुलकर सामने आयी थी कि नेपाल में बैठा अपराधी रेलवे में पप्पू सिंह पर ठीका नहीं डालने का दवाब बना रहा था। उस वक्त घटना के बाद मीडियाकर्मियों के सामने ही नेपाल में बैठे एक शख्स ने पप्पू को फोन कर अब भी संभल जाने की चेतावनी दी थी। इस हमले के भी गत बार के हमले से जुड़े होने की संभावना जतायी जा रही है।

खूनी बन गई है कोडरमा जिले की सड़कें

कोडरमा, जिले की अधिकतर सड़कें खूनी बन गई है। जिले में औसतन प्रत्येक दिन दो दुर्घटनायें हो रही हैं और एक की मौत हो रही है। सबसे अधिक दुर्घटनाएं जिले के एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग -31 में हो रही है। सड़क पर सुरक्षा नियमों पर किसी का भी ध्यान नहीं है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य चौराहों में कहीं भी जेबरा क्रॉसिंग नहीं है। राजमार्ग से एक-दो फीट फासले से सटे विद्युत के खंभे खतरे को सबसे ज्यादा आमंत्रित कर रहे हैं। वहीं कई जगहों पर पक्की सड़क के फ्लैंक को भरने पर ध्यान नहीं दिया गया है। सड़क के किनारे एक-एक फीट तक गढ्डे बन गए हैं। ऐसे में यदि किसी वाहन का चक्का सड़क से नीचे उतरता है तो बड़ी दुर्घटना तय है। एनएच-31 पर कोडरमा का बजरंगबली चौक, कोडरमा घाटी में नौवांमाइल, जमशोती नाला, झुमरीतिलैया में सतपुलिया, माइकानेट, गुमो महतो आहर, झुमरीतिलैया बाइपास स्थित इंदरवा चौक, तिलैया बस्ती चौक, सहित कई ऐसे जगह हैं, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। सतपुलिया और महतो आहर के समीप तो सड़क को खूनी सड़क के रूप में जाना जाता है। यहां पिछले दस वर्षो में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय उच्चपथ प्रमंडल इन स्थलों पर सुरक्षा के मानकों पर ध्यान देने का काम कभी नहीं करता है। पिछले एक महीने के अंदर जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में अबतक करीब तीस से ज्यादा लोगों को मौत हो चुकी है। एनएच के अलावा कोडरमा-गिरिडीह रोड, कोडरमा कोवार पथ सहित अन्य पथों में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
चालकों की लापरवाही भी है दुर्घटनाओं का कारण : हाल के दिनों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के पीछे मुख्य कारण चालकों की लापरवाही भी है। लगन के समय में वाहनों चालकों की अत्यधिक व्यस्तता, नींद पूरी नहीं होना, शराब के नशे में वाहन चलाना इसका प्रमुख कारण है। दिन-रात वाहन चलाने और नींद पूरी नहीं होने के कारण पलक झपकते ही बड़ी दुर्घटना हो जाती है। इसके अलावा स्टोन चिप्स लदे ट्रकों को नौसिखवे ड्राइवर या वाहन के खलासी चलाते हैं जिसपर कोई धर पकड़ नहीं होती। ऐसे ट्रकों को किशोरवय के ड्राइवर डोमचांच से कोडरमा के बीच हांकते कभी भी देखे जा सकते हैं। वहीं शहर में सड़कों पर चलनेवाले बाइकर्स भी काफी तेज रफ्तार से कलाबाजी करते हुए वाइक चलाते हैं और मौत को आमंत्रित करते हैं। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का यह भी एक प्रमुख कारण है। पिछले दो माह में मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में भी दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। वाहनों की संख्या में दिन-दोगुना वृध्दि हो रही है, जबकि सड़कों की चौड़ाई सीमित है। एनएच को फोरलेन करने का प्रस्ताव है, लेकिन इस दिशा में काम काफी धीमी गति से चल रहा है।

आईजी की रिपोर्ट ने खोला भेद मटकुरिया गोलीकांड में बीसीसीएल दोषी

धनबाद, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) विनय कुमार पांडे ने मटकुरिया गोलीकांड में बीसीसीएल पर भी अंगुली उठाई है। सीपी केस संख्या 2497/12 में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) धनबाद की ओर से मांगे गये प्रतिवेदन में आईजी ने बताया है कि कोल बोर्ड कालोनी, मटकुरिया के 18 आवासों को बगैर एविक्शन आर्डर (निष्कासन आदेश) के ही खाली कराने की कार्रवाई के कारण हीं गोली चलाने की स्थिति बनी। इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन जिम्मेवार प्रतीत होता है। विधायक मन्नान ने कहा कि आईजी के प्रतिवेदन में मटकुरिया गोलीकांड पर तैयार आयुक्त की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। आयुक्त की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाय। आईजी की रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि घटना के लिए बीसीसीएल दोषी है। इस कांड में आरोपी बने लोगों पर दर्ज मामले हटा लिये जायें। उन्होंने कहा कि घटना में मारे गये तीन लोगों के परिजनों को नौकरी दी जाए।

चढ़ती गर्मी के साथ दिन भर बिजली गुल


धनबाद . गर्मी की दस्तक के साथ बिजली की आंख मिचौली ने शहर को बेचैन कर दिया। अलग-अलग सब स्टेशनों में ट्रिपिंग की समस्या से कुल 10 घंटे से ज्यादा समय तक शहर में बिजली गुल रही, मजेदार बात यह है कि बिजली विभाग भी बिजली कटने की जानकारी नहीं दे पा रहा है।

घंटे-घंटे बिजली के आने जाने से भी कई इलाकों के लोगों को परेशान होना पड़ा। बिजली बोर्ड और डीवीसी अलग-अलग समय पर लोडशेडिंग कर रहे हैं। इसका खामियाजा भी हीरापुर, सरायढेला, धैया, बैंक मोड़, पुराना बाजार, मनईटांड़ क्षेत्र के निवासियों को उठाना पड़ रहा है। मनईटांड़ के कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी कई हफ्तों से है। सबसे ज्यादा सरायढेला इलाके में बिजली गुल रही इनवर्टर तक बैठ गए।

डीसी के निर्देश की भी अनदेखी डीसी प्रशांत कुमार ने बिजली बोर्ड को निर्देश दिया था कि वह डीवीसी की लोडशेडिंग के समय पर ही अपनी लोडशेडिंग करे। लेकिन बिजली बोर्ड अब तक इस मामले में डीवीसी से सहमति नहीं बना सकी है। दोनों विभागों में अब तक समन्वय नहीं होने से परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

झरिया में खप रहे चोरी के वाहन!

झरिया: नयी दिल्ली के मालवीय नगर से गत तीन मई 2013 को व्यवसायी चंचल खंडेलवाल की मारुति स्वीफ्ट कार की चोरी के मामले में रविवार को झरिया में छापामारी हुई.
कोलकाता से आयी पुलिस की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से झरिया पोद्दारपाड़ा स्थित गैराज में छापामारी कर लोकल लिंक के एक शख्स को दबोचने का प्रयास किया, पर वह फरार हो गया. छापामारी के दौरान पुलिस ने गैराज खुलवा कर कई वाहनों के कागजात की जांच की.
एक वाहन के कागजात पर संदेह होने पर मालिक का नाम व पता पुलिस ने नोट किया. इस बाबत काली थाना के एसआइ एसके घोषाल, मनीष सिंह, एस मुखर्जी आदि ने बताया कि 20 मई को कोलकाता के भवानीपुर से मारुति स्वीफ्ट (वीडीआइ) के साथ अंतरप्रांतीय वाहन तस्कर गिरोह के सदस्य सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया था. सोनू ने पुलिस को बताया था कि राजस्थान, दिल्ली व मुंबई से चार पहिया वाहनों को चुरा कर झरिया के पोद्दारपाड़ा स्थित गैराज में रखा जाता है. बाद में इन वाहनों को बेच दिया जाता है. सोनू की निशानदेही पर झरिया में छापा मारा गया, पर गिरोह का सदस्य फरार हो गया.

अर्जित किया गुरमति ज्ञान, आज पुरस्कार

अर्जित किया गुरमति ज्ञान, आज पुरस्कार
धनबाद : जोड़ाफाटक रोड स्थित गुरुनानक पुरा गुरुद्वारा में गुरमति बाल क्यारी शिविर का शनिवार को समापन हो गया। वीर खालसा दल की ओर से आयोजित इस कैम्प में चार से 18 वर्ष तक के 150 बच्चे-बच्चियों ने गुरमति ज्ञान अर्जित किया। इस दौरान बच्चों को गुरुओं के इतिहास, गुरु नानक देव जी की जीवनी से अवगत कराने के साथ ही क्विज, कविता और पंजाबी टेस्ट का भी आयोजन किया गया। बच्चों को गुरमति ज्ञान देने में नरिंदर पाली सिंह व मनजीत सिंह लुधियाना, वरिंदरपाल सिंह व गुरदर्शन सिंह देहरादून का विशेष योगदान रहा। इसमें शामिल विजेताओं को रविवार को गुरुद्वारा परिसर में सजने वाले विशेष दीवान में पुरस्कृत किया जाएगा। रविवार को गुरुनानक पुरा गुरुद्वारा साहिब के बाहर पंडाल में श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुबह 11 से दो बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। इसमें रागी जत्था भाई वीर सिंह जी लखनऊ वाले शबद कीर्तन कर संगतों को निहाल करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में वीर खालसा दल के प्रधान कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, हरदीप सिंह, चरणजीत सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अमरजीत सिंह राजपाल, सतपाल सिंह, मोहन सिंह चावला का विशेष योगदान रहा।

विस्थापितों के मुद्दे पर सीएमडी से होगी वार्ता

विस्थापितों के मुद्दे पर सीएमडी से होगी वार्ता
थापरगनर : गोपीनाथपुर संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को काली मंदिर परिसर में हुई जिसमें भाजपा नेता अशोक मंडल भी थे। विस्थापितों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निदान करने का आग्रह किया।
मंडल ने कहा कि ईसीएल के सीएमडी और मुगमा एरिया जीएम पीके सिंह से जल्द वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। अगर समाधान नहीं निकला तो जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा। जानी बेग की अध्यक्षता में हुई बैठक में अर्जुन भुइयां, सज्जाद अंसारी, शेख हुसैन, विवेक मोदक, इशाक मियां, बादल तिवारी समेत अनेक लोग शामिल थे।

तीन माह से गायब मासूम बच्ची मां के हवाले

तीन माह से गायब मासूम बच्ची मां के हवाले
मेढ़ा : एग्यारकुंड बस्ती का निरंजन रक्षित अपनी छह माह की बच्ची को लेकर तीन महीने से गायब था। उसकी पत्‍‌नी बेला रक्षित ने शुक्रवार को अंतर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यालय में ऐसी शिकायत की थी। आयोग को पता चला कि वह बच्ची अल्लाटांड़ निवासी संतोष लोहार के घर में है। काकुली मुखर्जी ने अपने सदस्यों के साथ गलफरबाड़ी पुलिस के सहयोग से बच्ची को बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया। मौके पर तपन चक्रवर्ती, अभिजीत मुखर्जी, राजू गोराई, अभय आदि मौजूद थे।

दामोदर घाट पर छापे में कोयला जब्त

दामोदर घाट पर छापे में कोयला जब्त
पंचेत: स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार देर रात दामोदर नदी घाट पर छापा मारकर 13 साइकिल समेत पांच टन अवैध कोयला जब्त किया। पुलिस को देखते ही कोयला चोर नाव में चढ़कर बंगाल की ओर भाग गए। पुलिस अवैध धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
मालूम हो कि कोयला चोर दिन में साइकिल वालों से कोयला खरीद कर जमा करते हैं और उसे नाव के जरिए पश्चिम बंगाल भेज देते हैं। ओपी प्रभारी उमेश ठाकुर ने कहा कि अवैध धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पांच लोगों पर मामला दर्ज
कालूबथान : कालूबथान ओपी के खाराडीह घाट पर शुक्रवार को हुई छापेमारी में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ कोयला चोरी का मामला दर्ज किया है। इनमें सद्दाम अंसारी, जहीर अंसारी, तजमूल अंसारी, हुसैन अंसारी, शब्बीर अंसारी शामिल हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कंपनी बिल में बदलाव को लेकर सेमिनार

कंपनी बिल में बदलाव को लेकर सेमिनार
धनबाद : सीए स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ धनबाद ब्रांच ऑफ आइसीएआई की ओर से शनिवार को आइसीएआई भवन बैंक मोड़ में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी बिल 2012 में किए गए बदलाव पर चर्चा करने के साथ ही क्विज का भी आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में शामिल होकर सीए छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। तकनीकी सत्र के चेयरमैन सीए रोहित प्रसाद एवं सीए पंकज पसारी और द्वितीय सत्र के चेयरमैन सीए एसबी दूबे और सीए पंकज पसारी थे। इस अवसर पर धनबाद ब्रांच के चेयरमैन अमित राज गुप्ता, अनंत भारतीया, श्याम सुंदर शाह, अजीत साव, सुनील कुमार दास, एसके मेहता, राहुल अग्रवाल, रितेश केसरी, लवली कटेसरिया और विद्यार्थियों में तुषार अग्रवाल, कुनाल दत्ता, तनुश्री चौधरी, राहुल सुरेखा, अंकित, अमित और विवेक मौजूद थे।

मई तक बन जाएगा मत्स्यपालन केन्द्र

मई तक बन जाएगा मत्स्यपालन केन्द्र
मैथन : मत्स्य पालन विभाग की ओर से स्थानीय युवकों को रोजगार देने के लिए गोगना स्पो‌र्ट्स हॉस्टल के पास मत्स्य पालन केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। काम का जिम्मा रांची की कंपनी हकीम इंटरप्राइजेज को मिला है। युवकों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से काम दिया जाएगा।
कंपनी एजेंट अभिषेक कुमार ने कहा कि इसमें 32 फेज और दो टरीना हाउस का निर्माण करना है। 25 लाख रुपये का यह प्रोजेक्ट मई तक पूरा कर लिया जाएगा।

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
लोदना/झरिया : झरिया पुलिस ने शनिवार की रात ऊपर कुल्ही के पास छापामारी कर 35 वर्षीय महताब आलम नामक युवक को देशी कट्टा व पांच हजार रुपया के साथ धर दबोचा। पुलिस का मानना है कि महताब वारदात के इरादे से वहां खड़ा था।
पुलिस अधिकारी जयराम सिंह व कैसर अहमद को सूचना मिली कि एक युवक कट्टा के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। दोनों पुलिस अधिकारी मौके पर गये। तभी उन्हें एक युवक पर संदेह हुआ। तलाशी में उसके पास से कट्टा बरामद हो गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम महताब बताया। जबकि उसका मूल निवास स्थान आसनसोल-बर्नपुर का नया मुहल्ला है। वर्तमान में वह शमशेर नगर में रह रहा था। पुलिस महताब से पूछताछ कर उसके आपराधिक चरित्र की छानबीन कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि महताब पर शक है कि वह स्थानीय अपराधियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। हाल में कोलियरियों में हुई चोरी व लूट की घटनाओं के बारे में भी पुलिस महताब से पूछताछ में लगी है। हालांकि महताब ने बताया है कि वह ग्रिल मिस्त्री का काम करता है।