
कंपनी बिल में बदलाव को लेकर सेमिनार
धनबाद : सीए स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ धनबाद ब्रांच ऑफ आइसीएआई की ओर
से शनिवार को आइसीएआई भवन बैंक मोड़ में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें
कंपनी बिल 2012 में किए गए बदलाव पर चर्चा करने के साथ ही क्विज का भी
आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में शामिल होकर सीए छात्र-छात्राओं ने अपने विचार
रखे। तकनीकी सत्र के चेयरमैन सीए रोहित प्रसाद एवं सीए पंकज पसारी और
द्वितीय सत्र के चेयरमैन सीए एसबी दूबे और सीए पंकज पसारी थे। इस अवसर पर
धनबाद ब्रांच के चेयरमैन अमित राज गुप्ता, अनंत भारतीया, श्याम सुंदर शाह,
अजीत साव, सुनील कुमार दास, एसके मेहता, राहुल अग्रवाल, रितेश केसरी, लवली
कटेसरिया और विद्यार्थियों में तुषार अग्रवाल, कुनाल दत्ता, तनुश्री चौधरी,
राहुल सुरेखा, अंकित, अमित और विवेक मौजूद थे।
0 comments:
Post a Comment