Pages

Tuesday, 28 May 2013

नप बोर्ड की बैठक में चार प्रस्तावों पर मुहर

नप बोर्ड की बैठक में चार प्रस्तावों पर मुहर
 दुमका : नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को बोर्ड की बैठक अध्यक्ष अमिता रक्षित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चर्चा के लिए पांच प्रस्ताव लाये गये। वित्तीय वर्ष 2013-14 के प्रस्तावित बजट की कॉपी सभी पार्षदों को उपलब्ध करायी गयी। 31 मई को पुन: होनेवाली बैठक में इसे पारित करने की संभावना है। बैठक में उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल, कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत के अलावा कई पार्षद उपस्थित थे।
नीलाम होगी नप की बेकार सामग्री
बोर्ड की बैठक में नगर परिषद कार्यालय की अनुपयोगी सामग्री का सर्वे कर नीलामी कराने का प्रस्ताव लाया गया। पार्षदों ने कहा कि अनुपयोगी सामग्री की नीलामी के लिए पूर्व में कई बार प्रस्ताव पारित किया गया जिसकी जिम्मेवारी सतीश चंद्र हाड़ी को दी गयी थी लेकिन उनके स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्री हाड़ी को सात दिनों के अंदर सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गयी। इस पर पार्षद तरुण कुमार साहा ने कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत से नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की जिसका समर्थन दो पार्षदों ने किया।
एक जेसीबी व एक हाइड्रोलिक ट्रैक्टर की होगी खरीद
बैठक में शहर की सफाई के लिए एक जेसीबी, एक हाइड्रोलिक ट्रैक्टर एवं एक ट्रैक्टर डाला खरीदने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी को अधिकृत किया गया। खरीदारी के लिए तीन दिनों के अंदर कोटेशन आमंत्रित करने की बात कही गयी।
जाली से ढंके जाएंगे नाले
बैठक में आवश्कतानुसार पीसीसी एवं आरसीसी से नाला निर्माण का निर्णय लिया गया है। वहीं सभी नये एवं पुराने नालों को आरसीसी स्लैब एवं जाली से ढंकने का निर्णय लिया गया।
अब चापाकलों में लगेंगे पीवीसी
पाइप
चापाकलों में प्रयुक्त होने वाले जीआइ पाइप के बदले अब पीवीसी पाइप लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं कनेक्टिंग राड के स्थान पर अब बीएस कनेक्टिंग राड लगाने पर भी सहमति बनी। सामग्री क्रय हेतु तीन दिनों के अदंर निविदा निकालने की बात कही गयी।

0 comments:

Post a Comment