जादूगोड़ा (पूर्वी सिंहभूम), झारखण्ड सरकार राजस्व वसूली को लेकर काफी गंभीर
है। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा अन्तर्गत बड़शोल चेकपोस्ट में हो रही
राजस्व की चोरी को रोकने व वसूली बढ़ाने को लेकर राज्यपाल के सलाहकार मधुकर
गुप्ता तथा के विजय कुमार ने आज इस चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने
झोपड़ीनुमा इस चेकपोस्ट का कायाकल्प करने व उसे अमली जामा पहनाने हेतु
उपायुक्त हिमानी पाण्डेय से विचार- विमर्श भी किया। राज्यपाल के सलाहकार
वैसी जगह चेकपोस्ट का निर्माण करने के पक्षधर हैं, जहां से दो राज्यों
बंगाल व उड़ीसा की ट्रैफिक झारखण्ड होकर गुजरती है, ताकि एक ही चेकपोस्ट से
दो राज्यों से आनेवाले वाहनों से राजस्व की वसूली सम्भव हो सके। यही वजह
है कि बड़शोल चेकपोस्ट का निरीक्षण करने के बाद राज्यपाल के सलाहकार
बहरागोड़ा चौक पर भी रूके, लेकिन जमीन की किल्ल्त ने उनकी उम्मीदों पर पानी
फेर दिया। ज्ञातव्य है कि चेकपोस्ट के बहरागोड़ा में नहीं होने की वजह से
उड़ीसा से झारखण्ड होते हुए बंगाल जाने वाले वाहनों से झारखंड को राजस्व का
प्राप्ति नहीं हो रही है और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान
प्रतिमाह हो रहा है। वहीं बंगाल से झारखण्ड आने वाले वाहनों से बड़शोल
चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली से भी सरकार को राजस्व चोरी का
घाटा उठाना पड़ रहा है। बहरहाल अब देखना यह है कि राज्यपाल के सलाह मधुकर
गुप्ता तथा के विजय कुमार के इस दौरे के बाद सरकार टोल टैक्स वसूली के
लिए के लिए क्या कारगर कदम उठा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment