
मांगों पर नहीं हुई कार्रवाई तो आंदोलन
जामा : प्रखंड के मोहुलबोना पंचायत भवन में
मंगलवार को झारखंड मुखिया महासभा की बैठक हुई। अध्यक्षता कृष्णा सोरेन ने
की। इसमें सर्वसम्मति से पेसा एक्ट के तहत सभी अधिकार पंचायतों को सौंपने,
इंदिरा आवास योजना एवं गरीबों के लिए संचालित सभी योजनाएं पंचायतों के अधीन
करने, पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत नियमावली के अंतर्गत प्राप्त सभी
संवैधानिक अधिकार अविलंब देने, उपमुखिया का मानदेय बढ़ाने, एसपीटी एक्ट एवं
सीएनटी एक्ट को सख्ती से लागू करने एवं आदिवासियों की हड़पी जमीन वापस करने
समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष श्री सोरेन ने कहा कि महासभा
की मांगों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया
जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष रेखारानी टुडू, सह सचिव राशेशल मुर्मू, मुखिया
महारानी पावरिया, चुनकी देवी, सुनीता मरांडी, अनिता मरांडी, कल्पना देवी,
संटू मरांडी, बंगाली पुजहर, शकुंतला देवी, मकलू हेम्ब्रम, अर्जुन मुर्मू,
विभिषण मुर्मू आदि उपस्थित थे।
0 comments:
Post a Comment