
तीन माह से गायब मासूम बच्ची मां के हवाले
मेढ़ा : एग्यारकुंड बस्ती का निरंजन रक्षित अपनी छह माह की बच्ची
को लेकर तीन महीने से गायब था। उसकी पत्नी बेला रक्षित ने शुक्रवार को
अंतर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यालय में ऐसी शिकायत की थी। आयोग को
पता चला कि वह बच्ची अल्लाटांड़ निवासी संतोष लोहार के घर में है। काकुली
मुखर्जी ने अपने सदस्यों के साथ गलफरबाड़ी पुलिस के सहयोग से बच्ची को बरामद
कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया। मौके पर तपन चक्रवर्ती, अभिजीत मुखर्जी,
राजू गोराई, अभय आदि मौजूद थे।
0 comments:
Post a Comment