धनबाद : यात्रीगण कृपया ध्यान दें..। बेटिकट यात्रियों
पर नकेल कसने को रेलवे को पूरी तैयारी कर ली है। ताजा निर्णय के अनुसार अब
रेलवे स्टेशन सहित रनिंग ट्रेनों में सप्ताह में तीन दिन मजिस्ट्रेट
चेकिंग अभियान चलेगा। हाल में दिनों में चले मजिस्ट्रेट चेकिंग से मिली
सफलता को देखते हुए इसे स्थायी रूप से लागू करने पर सहमति बनी है। पुराना
बाजार जानेवाले आम लोगों से बाहरी पुल का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।
स्टेशन परिसर में पकड़े जाने पर उन्हें भी जुर्माना चुकाना होगा।
मई में 5500 बेटिकटों पर गाज
सीनियर डीसीएम दयानंद के दिशा-निर्देश पर चले टिकट जांच अभियान में मई माह में 5500 बेटिकट यात्री पकड़े गए हैं। अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट रजनीकांत पाठक, डीसीएम एसके लाल व एसीएम सीएस आजाद स्नेही ने किया। इस अभियान से रेलवे के लगभग 45 लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई है। धनबाद, गोमो, कोडरमा, डालटनगंज सहित पूरे रेल मंडल में अभियान चलाया गया।
- पूमरे में 92550 बेटिकट पकड़े गये
- बेटिकट यात्रियों से 2.95 करोड़ रुपये वसूले गये
- 935 लोगों को जुर्माना नहीं चुकाने पर जेल भेजा गया
- 730 विशेष टिकट अभियान चलाया गया

0 comments:
Post a Comment