मैथन : डीवीसी के मैथन व पंचेत डैम का गुरुवार को जलस्तर 453.81 एवं
404.63 फीट रहा। जबकि मैथन का न्यूनतम जलस्तर 435 एवं पंचेत का 392 फीट है।
वर्तमान में मैथन का जलस्तर न्यूनतम से 18.81 फीट अधिक है। वहीं पंचेत का
जलस्तर न्यूनतम से 12.63 फीट अधिक है। डीवीसी के एमआरओ विभाग से मिली
जानकारी के अनुसार मैथन से बंगाल को पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। पंचेत से
प्रतिदिन 1200 एकड़ फीट पानी बंगाल को छोड़ा जा रहा है। पिछले वर्ष मध्य जून
में मैथन डैम का जलस्तर 450 फीट एवं पंचेत का जलस्तर 394.32 फीट रहा।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि समय पर बारिश नहीं आती है, तो दोनों डैम का
जल स्तर और कम होने की संभावना है।
चार दिन मैथन डैम पर वाहन परिचालन बंद रहेगा
मैथन : मैथन डैम की स्लूईस गेट रिपेयरिंग एवं मेंटनेंस का कार्य 24 मई से 27 मई तक किया जायेगा। जिसके कारण मैथन डैम पर वाहन आवागमन सुबह आठ बजे से लेकर संध्या चार बजे तक बंद रहेगा। इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

0 comments:
Post a Comment