वासेपुर : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर कमरमखदुमी रोड निवासी मिठाई
विक्रेता नजरुल हक के साथ उसके पड़ोसियों ने मारपीट की है। मारपीट में
नजरुल को गंभीर चोट आई है। वे पीएमसीएच में भर्ती हैं। पुलिस को दिए गए
बयान में उन्होंने बताया कि वे मकान में निर्माण कार्य करवा रहे हैं, इस
बीच पूर्व साजिश के तहत अलीममुल्लाह उर्फ पहलवान, अतीक उर्फ इंतजार, सैफ और
बबलू कबाड़ी ने उसे लोहे के रॉड से पीट दिया। वहीं नया बाजार में पानी का
पादप ले जाने को लेकर हुई मारपीट में तनवीर और मुज्जमल गद्दी नामक दो
भाइयों को पीट कर जख्मी कर दिया गया है। तनवीर ने बताया कि उन्हें मेहबूब
आलम, जमशेद,तबरेज समेत 15-20 लोगों ने पीटा है। बताया कि पाइप ले जाने के
लिए उक्त लोग पचास हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। नहीं देने पर उक्त
लोगों ने पीटा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं सरायढेला थाना
क्षेत्र के कोला कुसमा निवासी कविता मंडल ने मंजू मंडल, अजय मंडल, संतोष
मंडल, दुलाल मंडल, कल्पना देवी के खिलाफ जान मारने की नीयत से गला दबाने का
आरोप लगाया है। बताया है कि उक्त लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते और जान
मारने की धमकी देते हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment