
750 कर्मी एसीपी लाभ से वंचित
जासं, धनबाद : नगर निगम में समायोजन, छठा वेतनमान, एसीपी व डीए
भुगतान की मांग को लेकर प्राधिकार संघर्ष समन्वय समिति के प्रतिनिधियों ने
मंगलवार को माडा एमडी से वार्ता की। यूनियन प्रतिनिधियों ने माडा का निगम
में पूर्ण रूप से समायोजन करने का मुद्दा उठाया। एमडी को बताया कि अभी तक
लगभग 750 कर्मचारी एसीपी से वंचित हैं, 1100 कर्मी एसीपी का लाभ ले रहे
हैं। वंचित कर्मियों को एसीपी दिया जाए। इसके अलावा माडा में छठा वेतनमान
लागू किया जाए। माडा प्रबंधन ने मांगों पर विचार करने के लिए यूनियन से कुछ
दिन का समय मांगा है। प्रबंधन वंचित कर्मियों को एसीपी देने पर विचार कर
रहा है। इससे वेतन पर 80 लाख का अतिरिक्त भार बढ़ेगा। छठा वेतनमान के लिए
कमेटी बनाई जा सकती है। यूनियन की मांगों से उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा।
वार्ता में तकनीकी सदस्य, कार्यपालक अभियंता सहित लेखा पदाधिकारी व यूनियन
यूनियन प्रतिनिधि शामिल थे। इस दौरान जनता मजदूर संघ माडा इकाई के सचिव
मिथिलेश सिंह ने छठे वेतनमान एवं डीए भुगतान का मांगपत्र एमडी को सौंपा।
0 comments:
Post a Comment